प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सीतामढ़ी पुलिस केंद्र में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सीतामढ़ी पुलिस केंद्र में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र, सीतामढ़ी में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी द्वारा ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने समस्त जिलावासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित करते हुए देश की एकता, अखंडता और कर्तव्यनिष्ठा के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश दिया।

 

समारोह में जिला पदाधिकारी, DDC एवं अन्य वरीय पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की।

 

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस केंद्र परिसर देशभक्ति के उत्साह और राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर नजर आया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button