बिजली संबंधी शिकायतों के समाधान के लिए 17 से 22 अगस्त तक लगेंगे विशेष शिविर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड, पटना के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक के निर्देश के आलोक में सीतामढ़ी जिले में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।
यह शिविर 17 अगस्त से 22 अगस्त 2026 तक प्रत्येक कार्य दिवस को जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों के साथ-साथ विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल सीतामढ़ी, रुन्नीसैदपुर, बैरगनिया, रीगा, पुपरी, सुरसंड, बथनाहा एवं नानपुर कार्यालय तथा विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सीतामढ़ी एवं पुपरी कार्यालय में आयोजित होंगे।
शिविर में गलत रीडिंग के आधार पर विपत्रीकरण, औसत विपत्रीकरण, दोषपूर्ण मीटर, नए विद्युत कनेक्शन सहित विद्युत से संबंधित अन्य शिकायतों का निराकरण किया जाएगा।
विद्युत विभाग ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित अवधि में शिविर में पहुंचकर अपनी विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान कराएं और इस सुविधा का लाभ उठाएं।


