अपराधउत्तर प्रदेशराज्य

प्रतापगढ़ सौरभ हत्याकांड: ₹25 हजार का इनामी आरोपी अनुज तिवारी गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी जेल भेजे

प्रतापगढ़ सौरभ हत्याकांड: ₹25 हजार का इनामी आरोपी अनुज तिवारी गिरफ्तार, अब तक 4 आरोपी जेल भेजे

रिपोर्ट :विशाल समाचार 

स्थान:प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

प्रतापगढ़ के थाना लीलापुर क्षेत्र के ग्राम सिन्धौर में मारपीट की घटना में घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान हुई मौत के मामले में पुलिस ने ₹25,000 के इनामी अभियुक्त अनुज तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है।

 

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लालगंज राजीव द्विवेदी के पर्यवेक्षण में लीलापुर पुलिस ने यह कार्रवाई की।

 

विवेचना के दौरान मौखिक, इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर अनुज तिवारी पर ₹25 हजार का पुरस्कार घोषित किया गया था। पुलिस ने 16 अगस्त 2026 को अनुज तिवारी पुत्र मुन्ना तिवारी, निवासी ग्राम डांडी, थाना लीलापुर को गिरफ्तार किया।

 

इस मामले में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। 14 अगस्त को दरोगा तिवारी उर्फ विपिन तिवारी को कथित आलाकत्ल डंडे के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं 15 अगस्त को सौरभ तिवारी और संजय कुमार उर्फ मिंटू उपाध्याय को गिरफ्तार किया गया।

 

पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य आरोपियों की संभावित संलिप्तता को लेकर इलेक्ट्रॉनिक, वैज्ञानिक एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर विवेचना जारी है। प्रकरण में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

विशाल समाचार को फॉलो जरूर करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button