
बिल्ली को पीटने का वीडियो वायरल, औरैया पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। थाना दिबियापुर क्षेत्र के ग्राम सबसुखपुर्वा में बिल्ली को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो में एक युवक बिल्ली को पीटता हुआ दिखाई दे रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए थाना दिबियापुर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए संदीप पुत्र शिवचरण (26 वर्ष), निवासी सबसुखपुर्वा, थाना दिबियापुर, जनपद औरैया को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस द्वारा गिरफ्तार युवक के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।


