मुंबईमहाराष्ट्रराज्य

CJI सूर्यकांत नहीं होंगे TISS दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट, आखिरी वक्त में बदला फैसला

CJI सूर्यकांत नहीं होंगे TISS दीक्षांत समारोह के चीफ गेस्ट, आखिरी वक्त में बदला फैसला

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई। टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान (TISS) के 86वें दीक्षांत समारोह को लेकर बड़ा बदलाव सामने आया है। संस्थान ने घोषणा की है कि 22 अगस्त को होने वाले दीक्षांत समारोह में टाटा मेमोरियल अस्पताल के निदेशक डॉ. सी. एस. प्रमेश मुख्य अतिथि होंगे।

 

इससे पहले 2 अगस्त को प्रस्तावित दीक्षांत समारोह में भारत के प्रधान न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्य कांत को मुख्य अतिथि बनाया गया था। हालांकि, कार्यक्रम से महज दो दिन पहले संस्थान ने “अपरिहार्य परिस्थितियों” का हवाला देते हुए समारोह स्थगित कर दिया था।

 

अब नए कार्यक्रम में CJI सूर्य कांत की जगह डॉ. सी. एस. प्रमेश को मुख्य अतिथि बनाए जाने की घोषणा की गई है। TISS के इस फैसले के बाद समारोह को लेकर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है।

 

संस्थान की ओर से कार्यक्रम में बदलाव का कारण विस्तार से स्पष्ट नहीं किया गया है। ऐसे में सवाल यह भी उठ रहा है कि आखिर आखिरी समय में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि को बदलने की जरूरत क्यों पड़ी।

 

22 अगस्त को होने वाले 86वें दीक्षांत समारोह में अब डॉ. सी. एस. प्रमेश छात्रों को संबोधित करेंगे और उन्हें दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के साथ संवाद का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button