पूणेमहाराष्ट्र

म्युझिक अँड मिरॅकल्स’ से केदार मोरे के इलाज के लिए जुटाई जाएगी मदद

म्युझिक अँड मिरॅकल्स’ से केदार मोरे के इलाज के लिए जुटाई जाएगी मदद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे, । पुणे के प्रसिद्ध ढोलकी वादक केदार मोरे पैंक्रियाज (अग्न्याशय) के कैंसर से जूझ रहे हैं। उनके इलाज के लिए आवश्यक बड़ी राशि जुटाने के उद्देश्य से पुणे आर्टिस्ट फ्रेंड सर्कल की ओर से ‘म्युझिक अँड मिरॅकल्स’ नामक विशेष निधि संग्रह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। कार्यक्रम 6 सितंबर 2026 को शाम 6 बजे गणेश कला क्रीड़ा मंच, पुणे में होगा।

 

कार्यक्रम की जानकारी देने के लिए आयोजित पत्रकार परिषद में डॉ. कमलेश बोकील, योगेश सुपेकर, अमर ओक, सागर घोडके और मिलिंद कुलकर्णी ने जानकारी दी। आयोजकों के अनुसार, केदार मोरे लंबे समय से संगीत क्षेत्र में सक्रिय हैं और कई दिग्गज कलाकारों के मंचीय कार्यक्रमों तथा संगीत रिकॉर्डिंग में अपने ढोलकी वादन से योगदान दे चुके हैं। उनके इलाज पर करीब 50 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।

 

आयोजकों ने कहा कि केदार उनके मित्र होने के साथ-साथ संगीत क्षेत्र के बेहद प्रतिभाशाली कलाकार हैं। कैंसर से उनकी लड़ाई में सहयोग देने के उद्देश्य से संगीत के माध्यम से निधि जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

इस विशेष कार्यक्रम में डॉ. सलील कुलकर्णी, बेला शेंडे, केतकी माटेगांवकर, रोहित राऊत, कवि संदीप खरे, वैभव जोशी और प्रसिद्ध अभिनेता, गायक व निर्देशक सचिन पिळगांवकर सहित कई नामचीन कलाकार शामिल होंगे। अथर्व सुदामे भी कार्यक्रम में प्रस्तुति देंगे। खास बात यह है कि पुणे के करीब 75 वादक एक साथ आकर केदार मोरे के इलाज के लिए अपना योगदान देंगे।

 

आयोजकों ने संगीत क्षेत्र के कलाकारों, संगीत प्रेमियों और पुणेकरों से इस पहल को समर्थन देने और केदार मोरे के इलाज के लिए मदद का हाथ बढ़ाने की अपील की है। कार्यक्रम के टिकट यानी डोनेशन पास टिकट खिड़की, बुक माय शो तथा टिळक स्मारक मंदिर, बालगंधर्व रंगमंदिर और यशवंतराव चव्हाण नाट्यगृह में उपलब्ध होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button