
भटकी युवती को डायल-112 टीम ने सुरक्षित परिजनों को सौंपा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। कन्हौली थाना क्षेत्र में भटककर पहुंची एक युवती को डायल-112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए सुरक्षित कन्हौली थाना पहुंचाया। युवती की पहचान दानापुर थाना क्षेत्र, जिला पटना निवासी के रूप में हुई।
पुलिस टीम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए युवती के परिजनों से संपर्क किया। आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद युवती को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस की इस तत्परता और संवेदनशील पहल की सराहना की जा रही है।



