
पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई आयोजित की जाती है। इसी क्रम में सोमवार, 14 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरता से सुना।
सुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को संबंधित अधिकारियों को अग्रेषित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने मामलों के त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। पुलिस प्रशासन की ओर से जन शिकायतों के समाधान को प्राथमिकता देने की बात कही गई।



