पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

धनकवडी में 9 गणेश मंडलों की संयुक्त सार्वजनिक शोभायात्रा

धनकवडी में 9 गणेश मंडलों की संयुक्त सार्वजनिक शोभायात्रा

एआई के युग में वैश्विक भाषाएं सीखे:डॉ. दीपक शिकारपुर की अपिल

 

चित्ररथ की थीम – कृत्रिम बुद्धिमत्ता : फायदे और भविष्य

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,: धनकवडी के 9 गणेश मंडलों ने एक साथ आकर देश की सबसे बड़ी संयुक्त सार्वजनिक शोभायात्रा निकाली। “कृत्रिम बुद्धिमत्ता : फायदे और भविष्य” विषय पर चित्ररथ यात्रा का शुभारंभ एआई विशेषज्ञ डॉ. दीपक शिकारपुर और एआई विशेषज्ञ, लेखक व शोधकर्ता डॉ. अमेय पांगारकर के हाथों हुआ। यह शोभायात्रा गुलाबनगर, धनकवडी से शुरू होकर धनकवडी गांव, केशव कॉम्प्लेक्स, विद्यानगरी, शिवशंकर चौक होते हुए मोहननगर तक निकाली गई।

 

इस अवसर पर विधायक भीमराव तापकीर, पूर्व नगरसेवक विशाल तांबे, वर्षाताई तापकीर, बालासाहेब धनकवडे, अभिषेक तापकीर और अन्य गणमान्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

 

‘सम्मान हर सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल का, गर्व हर कार्यकर्ता का’ इस नारे के तहत साईनाथ मित्र मंडल, शिव छत्रपति मित्र मंडल, आदर्श मित्र मंडल, फाइव स्टार मित्र मंडल, केशव कॉम्प्लेक्स मित्र मंडल, जय महाराष्ट्र मित्र मंडल, विद्यानगरी मित्र मंडल, रामकृष्ण मित्र मंडल और अखिल मोहननगर मित्र मंडल ने मिलकर यह शोभायात्रा निकाली।

 

डॉ. दीपक शिकारपुर ने कहा, “आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दुनिया में युवाओं को वैश्विक भाषाएं सीखनी चाहिए। स्कूल से ही विदेशी भाषाएं सिखाना जरूरी है। आज दुनिया दो हिस्सों में बंट गई है – एक जिन्हें एआई आता है और दूसरे जिन्हें नहीं आता। समय के साथ एआई का ज्ञान लेने वाले ही प्रगति के पथ पर रहेंगे।”

 

डॉ. अमेय पांगारकर ने कहा, “कृत्रिम बुद्धिमत्ता का सही तरीके से उपयोग करने के लिए मानवीय बुद्धि का उपयोग करना चाहिए। मंडल के सभी सदस्यों के लिए एआई को लेकर रखे गए प्रशिक्षण का लाभ सभी को मिलेगा।”

 

प्रतीक कुंभार ने कहा, “जहां कल्पना होगी, वहां एआई चमत्कार करेगा। इंसान की बुद्धिमत्ता और तकनीक के साथ से पूरी दुनिया की राह बदलने वाली है। इसी विषय को लेकर इस साल चित्ररथ यात्रा निकाली गई है।”

 

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अनिरुद्ध येवले, प्रतीक कुंभार, विजय क्षीरसागर, अभिषेक तापकीर, आनंद शिंदे, सोमनाथ शिर्के, संतोष धनकवडे, उदय जगताप, उदय भोसले, करण कदम, आदित्य झाड, उदय गुंडपाटिल, अक्षय गोरे, शिरीष देशपांडे व अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

 

इस शोभायात्रा में लगभग 8 से 10 हजार गणेश भक्त शामिल हुए। ज्ञानप्रबोधिनी पथक ने पूरे परिसर को गूंजा दिया।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button