
ह्यूंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई और बहु-प्रतीक्षित इंटेलीजेंट एसयूवी के नाम का एलान किया
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान: गुरूग्राम हरियाणा
गुरूग्राम : ह्यूंडई मोटर इंडिया लिमिटेड (एच एम आई एल) ने आज अपनी बहु-प्रतीक्षित इंटेलीजेंट एसयूवी के नाम की घोषणा की है। कंपनी की आगामी इंटेलीजेंट एसयूवी का नाम Hyundai BAYON होगा। ह्यूंडई की तरफ से इस नई ग्लोबल एसयूवी BAYON के साथ भारत में ह्यूंडई की मौजूदगी का नया अध्याय शुरू हो रहा है।
एच एम आई एल की मजबूत एसयूवी लाइन-अप में नए मॉडल के रूप में जुड़ रही Hyundai BAYON से इंटेलीजेंट मोबिलिटी को लेकर एक नया एप्रोच सामने आया है। इस एप्रोच में इनोवेशन, एक्सप्रेशन और इमोशन को खास लक्ष्य के साथ एकजुट किया गया है। बदलते भारत के लिए तैयार की गई इस नई एसयूवी से ह्यूंडई के ग्लोबल डिजाइन और प्रोडक्ट फिलॉसफी की झलक नजर आती है। इसके माध्यम से ग्राहकों की एक नई पीढ़ी को इंटेलीजेंट एक्सपीरियंस होगा।
नाम की घोषणा के इस मौके पर एच एम आई एल के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ श्री तरुण गर्ग ने कहा, ‘Hyundai BAYON के साथ हम सिर्फ एक एसयूवी नहीं पेश कर रहे हैं। यह एक नए विचार की पेशकश है। एक ऐसा विचार, जिसमें नए तरह का अनुभव देने का लक्ष्य है, जो हमारे ग्राहकों के लिए इंटेलीजेंट, अनूठा और सार्थक हो। ह्यूंडई में हमारा मानना है कि हर प्रोडक्ट हमारे लिए खुद को आगे ले जाने का एक मौका है। लोगों के जीवन को समृद्ध बनाने वाला मोबिलिटी एक्सपीरियंस देने के हमारे उत्साह से इसे सपोर्ट मिलता है। Hyundai BAYON के साथ हमने एक बार फिर हर बारीकी के मामले में परफेक्शन को लेकर खुद को चुनौती दी है। यह हमारे इस भरोसे के अनुरूप है कि अगर टेक्नोलॉजी को अपने ग्राहकों की रोजाना की जिंदगी का आसानी से हिस्सा बनाया जा सके, तभी उससे शानदार मूल्य सृजित होता है। हम आगामी हफ्तों में भारत में Hyundai BAYON के बारे में अन्य जानकारियां साझा करेंगे।’
टेक्नोलॉजी और स्टोरीटेलिंग को साथ लाते हुए Hyundai BAYON के नाम को सबके सामने लाने के लिए एक फिल्म तैयार की गई है। इसमें भविष्य की एक ऐसी दुनिया की कल्पना की गई है, जहां इंटेलीजेंस और इमेजिनेशन साथ चलती हैं। नेक्स्ट जनरेशन लैब की सटीकता से प्रेरित इस फिल्म में ऐसे इंटेलीजेंट इलिमेंट्स दिखाए गए हैं, जो सुगमता से एक-एक टुकड़े के रूप में जुड़ते हुए BAYON का नाम बनाते हैं। यह बेहतरीन इंटेलीजेंस के उभार को संकेत के रूप में दिखाता है और ह्यूंडई की बोल्ड डिजाइन, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को नए तरीके से पेश करता है। यह फिल्म एक साधारण लेकिन मजबूत सोच के साथ खत्म होती है: Intelligence ON.
कहां से मिली Hyundai BAYON के नाम की प्रेरणा?
BAYON नाम की प्रेरणा फ्रेंच बास्क कंट्री के एक शहर Bayonne से मिली है। इस शहर को अपनी सबसे अलग पहचान और डायनामिक स्पिरिट के लिए जाना जाता है। यह नाम ह्यूंडई की ग्लोबल डिजाइन फिलॉसफी को प्रदर्शित करता है। साथ ही बदलते भारत के लिए तैयार नई एसयूवी के आने का भी एलान है। इसमें उत्साह की अनुभूति और रोमांच की भावना प्रदर्शित होती है।
नाम की घोषणा Hyundai BAYON के सफर की दिशा में पहला कदम है। आगामी दिनों में इस इंटेलीजेंट एसयूवी के बारे में अन्य जानकारियां साझा की जाएंगी।



