पूणेमहाराष्ट्रयात्रा

वर्ल्ड पीस डे पर एमआईटी डब्ल्यूपीयू में ‘वॉक फाॅर पीस ‘ का आयोजन

वर्ल्ड पीस डे पर एमआईटी डब्ल्यूपीयू में ‘वॉक फाॅर पीस ‘ का आयोजन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान पुणे महाराष्ट्र 

पुणे,: शांति, एकता और सद्भाव की सामूहिक अभिव्यक्ति के लिए एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी की ओर से आयोजित ‘पीस वॉक’ में 250 से अधिक विद्यार्थियों और प्राध्यापकों ने उत्स्फूर्त सहभाग लिया।

 

संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय शांति दिवस के अवसर पर डब्ल्यूपीयू प्रांगण में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यह कार्यक्रम एमआईटी वर्ल्ड पीस यूनिवर्सिटी के संस्थापक अध्यक्ष विश्वधर्मी प्रो. डॉ. विश्वनाथ दा. कराड के आशीर्वाद से तथा कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. राहुल वि. कराड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रो. डॉ. रविराज एन. सिताराम, वरिष्ठ सलाहकार डॉ. प्रियांकर उपाध्याय, एमआर सूर्या सोशल फाउंडेशन के संस्थापक रमेश चौधरी प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित थे।

 

साथ ही शांति अध्ययन विभाग के डॉ. मिलिंद पात्रे, डॉ. वैभव वाघ, प्रो. विलास कथुरे एवं अन्य प्राध्यापक उपस्थित थे।

 

शांति पदयात्रा के बाद, शांति अध्ययन विभाग के प्रो. मधू जगदीश ने “लक्ष्य अर्थव्यवस्था” (Attention Economy) विषय पर एक अंतर्दृष्टिपूर्ण ध्यान और जागरूकता सत्र लिया, जिसमें विद्यार्थियों को जागरूकता का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित किया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button