एक्सिस बैंक के MOVES 2026 में 43,000 छात्रों ने 2035 के बैंकिंग भविष्य की नई तस्वीर पेश की
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई,: एक्सिस बैंक ने अपने प्रमुख कैंपस एंगेजमेंट कार्यक्रम MOVES 2026 के विजेताओं की घोषणा की। देशभर के 110 से अधिक संस्थानों, जिनमें प्रमुख मैनेजमेंट और इंजीनियरिंग संस्थान भी शामिल हैं, के 43,000 से अधिक छात्रों ने इसमें भाग लिया। MOVES 2026 कैंपस स्तर पर सबसे अधिक भागीदारी वाले कार्यक्रमों में से एक बनकर उभरा। इस कार्यक्रम में “ऑर्गनाइजेशन ऑफ द फ्यूचर: डिजाइन फॉर 2035” थीम के तहत छात्रों को बैंकिंग के भविष्य की नई कल्पना करने की चुनौती दी गई।
एंटरप्राइज ट्रांसफॉर्मेशन के मंच के रूप में तैयार किए गए MOVES 2026 में छात्रों को कस्टमर एक्सपीरियंस, ऑपरेशंस, रिस्क मैनेजमेंट, वर्कफोर्स डिजाइन और एआई-सक्षम इकोसिस्टम जैसे क्षेत्रों में नए और रचनात्मक समाधान विकसित करने के लिए आमंत्रित किया गया। इस कार्यक्रम ने इंडस्ट्री और अकादमिक जगत के बीच सहयोग को मजबूत किया। साथ ही, भविष्य के नेतृत्वकर्ताओं को वास्तविक कारोबारी चुनौतियों के समाधान तलाशने और ऐसे विचार देने का अवसर मिला, जो वित्तीय सेवाओं के भविष्य को आकार देने में मदद कर सकते हैं।
इस पहल पर एक्सिस बैंक के ग्रुप हेड-ह्यूमन रिसोर्सेज राजकमल वेंपती ने कहा, “MOVES छात्रों को उन अवसरों और चुनौतियों पर विचार करने के लिए प्रोत्साहित करता है, जो बैंकिंग के भविष्य को आकार देंगे। इस वर्ष प्रस्तुत किए गए विचारों की गुणवत्ता और मौलिकता भारत की उभरती प्रतिभाओं की अपार क्षमता को दर्शाती है।”
प्रतियोगिता का समापन मुंबई में आयोजित ग्रैंड फिनाले के साथ हुआ। इसमें फाइनलिस्ट टीमों ने एक्सिस ग्रुप के वरिष्ठ अधिकारियों की जूरी के सामने अपने विचार प्रस्तुत किए। विजेता टीमों को नकद पुरस्कार के साथ एक्सिस बैंक में करियर के अवसर भी प्रदान किए गए।

