उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

यौन अपराधो से बच्चों का सरंक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट, 2012) के प्रावधानो के माध्यम से किया गया बच्चों को जागरूक।

यौन अपराधो से बच्चों का सरंक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट, 2012) के प्रावधानो के माध्यम से किया गया बच्चों को जागरूक।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया :  उ०प्र राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ के निर्देशानुसार एवं मा0 जनपद न्यायाधीश / अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया मयंक चौहान के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया के तत्वाधान में 02 अक्टूबर 2026 गाँधी जयंती के अवसर पर विद्यालयों में POCSO Act, 2012 के प्रावधानों एवं उसके कानूनी परिणामों के संबंध में विशेष जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, इसी क्रम में दिनांक 25.09.2026 को Shemford Futurestick k-12 School, भगौतीपुर औरैया में प्रार्थना सभा के दौरान सुश्री शालिनी त्यागी, न्यायिक मजिस्ट्रेट औरैया द्वारा छात्र-छात्राओं को POCSO Act, 2012 के महत्वपूर्ण प्रावधानों के बारे में जानकारी दी गयी। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम आयु का प्रत्येक व्यक्ति कानून की दृष्टि में बच्चा है तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए कानून में विशेष प्रावधान किए गए हैं। विद्यार्थियों को यह भी समझाया गया कि नाबालिग से संबंधित मामलों में सहमति का कानूनी महत्व नहीं है तथा बच्चों को किसी भी प्रकार के शोषण, अनुचित स्पर्श एवं असहज अथवा असुरक्षित परिस्थिति से बचने के लिए जागरूक एवं सतर्क रहना चाहिए। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनके अधिकारों, सुरक्षित एवं असुरक्षित व्यवहार की पहचान तथा आवश्यकता पड़ने पर सहायता प्राप्त करने के संबंध में भी जानकारी दी गयी। विद्यार्थियों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या या खतरे की स्थिति में वे अपने अभिभावकों, शिक्षकों, पुलिस एवं संबंधित विधिक सेवा संस्थाओं से सहायता प्राप्त कर सकते हैं। उपरोक्त जागरूकता कार्यक्रम की समन्वयक श्रीमती रोमा गुप्ता, सिविल जज सीनियर डिवीजन / सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा विद्यालय का भ्रमण कर कक्षाओं में पॉक्सो से संबंधित वीडियो / ऑडियो को प्रोजेक्टर के माध्यम से छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जाए तथा विद्यालय में पेंन्टिंग, केरीकेयर बच्चों को बनाये जाने हेतु प्रोत्साहित करे तथा अन्य माध्यम से बच्चों को जागरूक किये जाने हेतु प्राधानाचार्य को निर्देशित किया गया किया। उपरोक्त कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सौरभ कश्यप, उप-प्रधानाचार्य आदित्य चौधरी सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा तथा कार्यालय प्रभारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण औरैया दिलीप कुमार, ऋषभ पोरवाल एवं पीएलवी लालता प्रसाद, रविदत्त आदि लोग उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार द्वारा इस जागरूकता कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य जनपद के समस्त विद्यालयों में जागरूकता कार्यकम के माध्यम से जनपद के समस्त बच्चों की सुरक्षा व अधिकार एवं संरक्षण के संबंध में सही जानकारी प्रदान करना है,

जिससे बच्चों के भविष्य को सुरक्षित किया जा सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button