उत्तर प्रदेशप्रशासनलखनऊ

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

लगातार बारिश के बीच दुबग्गा मंडी पहुंचे मंडी निदेशक, अपनी मौजूदगी में कराई जल निकासी

 

बारिश से कुछ स्थानों पर हुआ था जलभराव, नालियों की सफाई कराकर व्यवस्था कराई सुचारू

रिपोर्ट विशाल समाचार 

लखनऊ, उत्तर प्रदेश में 

 

लखनऊ:लगातार बारिश के दृष्टिगत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा जल निकासी व्यवस्था सुचारू रखने के लिए अधिकारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में मंडी निदेशक जितेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को दुबग्गा मंडी का औचक निरीक्षण किया। पिछले दो दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण मंडी परिसर में कुछ स्थानों पर जलभराव मिलने पर उन्होंने मौके पर ही जल निकासी के प्रबंध कराए।

 

निरीक्षण के दौरान मंडी निदेशक ने नालियों एवं जल निकासी की स्थिति स्वयं देखी। कुछ स्थानों पर नालियों की समुचित सफाई नहीं मिलने पर उन्होंने मंडी सचिव को फटकार लगाई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए। इसके बाद अपनी मौजूदगी में नालियों की सफाई कराकर अवरुद्ध जल निकासी को सुचारू कराया।

 

मंडी निदेशक ने निर्देश दिए कि लगातार बारिश को देखते हुए मंडी परिसर में जल निकासी व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए। जिन स्थानों पर पानी जमा होने की आशंका है, वहां पहले से आवश्यक प्रबंध रखे जाएं। नालियों में कूड़ा अथवा सिल्ट जमा न होने दी जाए और बारिश के दौरान सफाई कर्मियों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित की जाए।

 

उन्होंने मंडी सचिव को चेतावनी दी कि जल निकासी एवं सफाई व्यवस्था में दोबारा लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई की जाएगी। सफाई कार्य से जुड़े ठेकेदार के कार्यों की भी नियमित निगरानी करने और लापरवाही मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए।

 

मंडी निदेशक ने कहा कि बारिश के दौरान किसानों और व्यापारियों को मंडी परिसर में आवागमन एवं अपना कार्य करने में असुविधा न हो, इसके लिए जल निकासी और सफाई व्यवस्था हर समय क्रियाशील रखी जाए। अधिकारी स्वयं नियमित रूप से परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button