
सेवा संकल्प अभियान में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया गया सामाजिक संदेश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज :-जन विश्वास शिविर के दौरान शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पहाड़ी में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘नमो सेवा कार्यक्रम’ के तहत नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया गया। ‘अनकही कहानियां’ विषय पर केंद्रित नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने प्रभावी अभिनय के माध्यम से सामाजिक संदेशों और प्रेरक प्रसंगों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया।
नुक्कड़ नाटक देखने के लिए बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कलाकारों की प्रस्तुति को दर्शकों ने सराहा तथा सामाजिक सरोकारों से जुड़े संदेशों को आत्मसात करने की प्रेरणा ली। जन विश्वास शिविर के माध्यम से प्रशासनिक सेवाओं के साथ सामाजिक जागरूकता एवं जनभागीदारी को भी बढ़ावा दिया जा रहा है।इस अवसर पर अपर कलेक्टर पीके पांडेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे
।

