प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

चयनित जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी का फिजिकल टेस्ट 7 अक्टूबर से

चयनित जेल अधीक्षक और जेल प्रहरी का फिजिकल टेस्ट 7 अक्टूबर से

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश

 

रीवा . मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल द्वारा सहायक जेल अधीक्षक तथा जेल प्रहरी भर्ती परीक्षा के आधार पर पात्र उम्मीदवारों का चयन किया गया है। सफल उम्मीदवारों का फिजिकल टेस्ट एवं प्रवीणता टेस्ट 7 अक्टूबर से भोपाल में अन्तर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स काम्पलेक्स नाथू बरखेड़ा रोड नीलबड़ भोपाल में किया जाएगा। इस संबंध में जेल अधीक्षक सतीश कुमार उपाध्याय ने बताया कि चयनित उम्मीदवारों के दस्तावेजों का सत्यापन भी इसी अवधि में किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को रोल नम्बर के क्रम से 7 से 18 अक्टूबर तक फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया गया है। उम्मीदवार निर्धारित दिवस में सुबह 7 बजे स्पोर्ट्स काम्पलेक्स पहुंचकर फिजिकल टेस्ट में शामिल हों। प्रत्येक उम्मीदवार का बायोमेट्रिक सत्यापन आधार कार्ड क्रमांक के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवार अपनी पहचान के लिए ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक अथवा पासपोर्ट में से कोई एक अभिलेख साथ ले आएं। इसके साथ-साथ चयन परीक्षा का परिणाम, प्रवेश पत्र, मूल दस्तावेज तथा दो पासपोर्ट आकार की फोटो भी लगाना अनिवार्य होगा। इस संबंध में विस्तृत विवरण मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल और जेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button