
सदर विधायक गुड़िया कठेरिया ने तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित विकास प्रदर्शनी का किया शुभारंभ।
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय, औरैया में विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं द्वारा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों पर आधारित विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ सदर विधायक गुड़िया कठेरिया द्वारा फीता काटकर किया गया।
इस अवसर पर सदर विधायक ने प्रदर्शनी में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि विकास प्रदर्शनी के माध्यम से आमजन को सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों एवं विकास कार्यों की जानकारी एक ही स्थान पर प्राप्त हो रही है।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना तथा लोगों को शासन की प्राथमिकताओं एवं उपलब्धियों से अवगत कराना है। उन्होंने प्रदर्शनी में आए छात्र-छात्राओं एवं आमजन से विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का आह्वान किया।
प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों द्वारा अपने-अपने विभाग से संबंधित योजनाओं, कार्यक्रमों एवं उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया। उपस्थित लोगों ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्राप्त की। उक्त अवसर के दौरान विधायक ने बने सेल्फी प्वाइंट पर छात्र छात्राओं के साथ सेल्फी खिंचवाई।
इस अवसर पर जिला महामंत्री यशवीर सिंह, प्राचार्य रवि कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी, महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।



