उत्तर प्रदेशऔरैयाप्रशासन

अजीतमल में एसपी और सीओ ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

अजीतमल में एसपी और सीओ ने किया पैदल गश्त, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

 

बाजारों में व्यापारियों और स्थानीय लोगों से किया संवाद, संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की हुई जांच

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर प्रदेश 

औरैया,  जनपद में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से रविवार, 27 सितंबर को पुलिस अधीक्षक औरैया एवं क्षेत्राधिकारी अजीतमल ने थाना अजीतमल क्षेत्र में पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

 

इस दौरान अधिकारियों ने बाजारों और भीड़भाड़ वाले स्थानों का भ्रमण किया तथा स्थानीय लोगों और व्यापारियों से संवाद स्थापित कर सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी ली। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच भी की गई। पुलिस अधिकारियों ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया।

 

पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी ने संबंधित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को क्षेत्र में लगातार सतर्कता बरतने, प्रभावी गश्त करने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए।

 

इस दौरान प्रभारी निरीक्षक अजीतमल सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button