
आत्मनिर्भर भारत के लिए मिलकर स्वदेशी बैटरी तकनीक विकसित करेंगे सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट्स
सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी और जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट्स के बीच साझेदारी, 800 करोड़ रुपये से अधिक के संयुक्त निवेश से बनेगा बैटरी अनुसंधान एवं विकास केंद्र
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मुंबई महाराष्ट्र
मुंबई/पुणे, 28 सितंबर 2026। पुणे स्थित सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी (सीओईपी टेक) और जेएसडब्ल्यू ग्रुप की कंपनी जेएसडब्ल्यू प्रोजेक्ट्स ने आज सीओईपी टेक के चिखली रिसर्च पार्क में एडवांस्ड बैटरी रिसर्च एंड डेवलपमेंट सेंटर स्थापित करने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। इस केंद्र को भारत का पहला स्वदेशी बैटरी प्रोटोटाइपिंग और पायलट-स्केल अनुसंधान एवं विकास प्लेटफॉर्म बताया गया है। इसके जरिए पहली बार पुणे के किसी अकादमिक परिसर में लिथियम-आयन सेल तकनीक के विकास पर काम किया जाएगा।
इस साझेदारी से सीओईपी और महाराष्ट्र को भारत के बैटरी-टेक्नोलॉजी हब के रूप में विकसित करने की दिशा में मदद मिलने की उम्मीद है। इससे बैटरी इकोसिस्टम से जुड़े 1,000 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। यह पहल आत्मनिर्भर भारत और वर्ष 2070 तक भारत के नेट जीरो लक्ष्य की दिशा में एक कदम है। इसका उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहन, ग्रिड स्टोरेज और क्लीन एनर्जी के भविष्य को भारतीय नवाचार से जोड़ना है।
यह साझेदारी भारत के इनोवेशन इकोसिस्टम में मौजूद एक महत्वपूर्ण अंतर को दूर करने की कोशिश है, जो विश्वविद्यालयों में होने वाले शोध और उसके औद्योगिक इस्तेमाल के बीच है। एमओयू के तहत सीओईपी टेक के शिक्षक और छात्र जेएसडब्ल्यू के इंजीनियरों के साथ मिलकर वास्तविक और व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण तकनीकों पर काम करेंगे। इसके जरिए उद्योग और शिक्षा जगत के बीच ऐसा सहयोग स्थापित किया जाएगा, जिसकी बड़े स्तर पर जरूरत है।
एमओयू पर सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी की ओर से रजिस्ट्रार डॉ. डी.एन. सोनावणे और जेएसडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट नरेश लालवानी ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कुलपति प्रो. सुनील भिरुड, निदेशक आरआईआईएल डॉ. एस.पी. महाजन, डीन प्रो. पी.ए. सडगीर, एफएसीइंजीनियरिंग के संस्थापक एवं विप्रो पारी के पूर्व सीईओ डॉ. रणजीत डेट, प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस डॉ. सारिका केलकर, ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी डॉ. अविनाश जोशी और प्रोफेसर ऑफ प्रैक्टिस मंदार भटावदेकर मौजूद रहे।
जेएसडब्ल्यू ग्रुप ऑफ कंपनीज की ओर से अमिताभ सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट; चंद्रकांत महालिंगम, एसोसिएट वाइस प्रेसिडेंट; विजय चौधरी, डिप्टी जनरल मैनेजर और सुदीप सरकार, डिप्टी जनरल मैनेजर मौजूद रहे।
सीओईपी टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सुनील भिरुड ने कहा कि इस साझेदारी से आयातित बैटरियों का मजबूत स्वदेशी विकल्प तैयार करने और भारत की आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि छात्रों को अत्याधुनिक बैटरी तकनीकों पर सीखने और काम करने का अनूठा

