महाराष्ट्रआर्थिकमुंबई

महिंद्रा मैन्युलाइफ ने एसआईएफ सेगमेंट में किया प्रवेश

महिंद्रा मैन्युलाइफ ने एसआईएफ सेगमेंट में किया प्रवेश

एमएसआईएफ इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च, 30 सितंबर से खुलेगा एनएफओ

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मुंबई महाराष्ट्र 

मुंबई, । महिंद्रा मैन्युलाइफ म्यूचुअल फंड ने स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (एसआईएफ) सेगमेंट में प्रवेश करते हुए एमएसआईएफ इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी निवेश रणनीति है, जिसका उद्देश्य बाजार की विभिन्न परिस्थितियों में लॉन्ग इक्विटी अवसरों के साथ चुनिंदा शॉर्ट पोजिशन के जरिए दीर्घकालिक पूंजी वृद्धि और जोखिम-समायोजित रिटर्न के अवसर तलाशना है।

 

फंड का न्यू फंड ऑफर (एनएफओ) 30 सितंबर 2026 को खुलेगा और 14 अक्टूबर 2026 को बंद होगा। योजना 26 अक्टूबर 2026 से लगातार बिक्री और पुनर्खरीद के लिए दोबारा खुलेगी।

 

फंड मुख्य रूप से सूचीबद्ध इक्विटी और इक्विटी से जुड़े साधनों में निवेश करेगा तथा डेरिवेटिव्स के माध्यम से चुनिंदा शॉर्ट पोजिशन का उपयोग करेगा। निवेश प्रक्रिया में मैक्रो विश्लेषण, मौलिक शेयर चयन और संरचित जोखिम प्रबंधन को शामिल किया गया है।

 

कंपनी के अनुसार, निवेश रणनीति में ब्याज दर, महंगाई, आर्थिक वृद्धि, तरलता, बाजार प्रवाह और भू-राजनीतिक जोखिम जैसे मैक्रो कारकों का आकलन किया जाएगा। साथ ही, स्टॉक स्तर पर हेजिंग, सेक्टर डेविएशन लिमिट, पोर्टफोलियो हेज, पोजिशन लिमिट और ड्रॉडाउन ट्रिगर्स के जरिए जोखिम प्रबंधन पर जोर रहेगा।

 

महिंद्रा मैन्युलाइफ इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट के एमडी एवं सीईओ अँथनी हेरेडिया ने कहा कि एसआईएफ प्लेटफॉर्म के जरिए बदलती निवेशक जरूरतों के अनुरूप विविध निवेश विकल्प उपलब्ध कराने की दिशा में कंपनी ने कदम बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि लॉन्ग-शॉर्ट रणनीति बाजार के अलग-अलग चक्रों में अवसर तलाशने के लिए लचीलापन प्रदान करती है।

 

कंपनी के इक्विटी सीआईओ कृष्णा सांघवी के अनुसार, फंड का उद्देश्य मजबूत दीर्घकालिक अवसरों की पहचान के साथ उन क्षेत्रों में चुनिंदा शॉर्ट पोजिशन लेना है, जहां फंडामेंटल या वैल्यूएशन अनुकूल नहीं माने जाते।

 

फंड का प्रबंधन अभिषेक जयस्वाल और आलाप शाह करेंगे। दोनों के पास भारतीय इक्विटी और डेरिवेटिव बाजारों के साथ लॉन्ग-शॉर्ट निवेश रणनीतियों का लंबा अनुभव है।

 

यह फंड रेगुलर और डायरेक्ट प्लान के साथ ग्रोथ तथा इनकम डिस्ट्रीब्यूशन कम कैपिटल विदड्रॉल विकल्पों में उपलब्ध होगा। सामान्य निवेशकों के लिए न्यूनतम आवेदन राशि 10 लाख रुपये और मान्यताप्राप्त निवेशकों के लिए 1 लाख रुपये निर्धारित की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button