बिहार

देशभर में छठ महापर्व की धूम, श्रद्धालुओं ने डूबते सूरज को दिया अर्घ्य

Happy Chhath Puja 2021 Shubh Muhurat, Timings, Puja Vidhi Live:

सूर्योपासना का यह पर्व कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष के चतुर्थी से सप्तमी तिथि तक मनाया जाता है। इस वर्ष छठ पर्व की शुरुआत सोमवार को स्नान यानी नहाय-खाय के साथ हुई। इसके बाद मंगलवार को व्रतियों ने ‘खरना’ का प्रसाद ग्रहण किया। आज डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया गया

सीएम नीतीश कुमार भी गंगा घाट पहुंचे 
छठ के अवसर पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी आज पटना के गंगा घाट पहुंचे। 

ब्रह्मपुत्र घाट पर सूर्य को अर्घ्य
असम के गुवाहाटी में ब्रह्मपुत्र घाट पर सूर्य को अर्घ्य देते श्रद्धालु।  

रविकिशन गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचे
भाजपा सांसद रविकिशन छठ पूजा के अवसर पर गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ मंदिर के भीम सरोवर पहुंचे

अरविंद केजरीवाल श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल दिल्ली के पूर्वी किदवई नगर में श्रद्धालुओं के बीच पहुंचे। 

गोरखनाथ मंदिर में पूजा
उत्तर प्रदेश में गोरखपुर के गुरु गोरखनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं ने छठ पूजा की। 

पहला अर्घ्य देकर श्रद्धालु घरों को लौटे
बिहार समेत देश के कई राज्यों में श्रद्धालुओं ने ढलते सूर्य को अर्घ्य दिया। श्रद्धालुओं का जत्था दोपहर से ही गंगा घाटों पर पहुंचने लगा था। व्रती अलग-अलग शहरों में बने घाटों तक पहुंचे। कई लोगों ने घरों की छतों पर अस्थाई तालाब बनाकर अर्घ्य दिया। पहला अर्घ्य देकर श्रद्धालु घरों को लौटे।

घाट पर गूंज रहे हैं गीत
बिहार के पटना,
मुजफ्फरपुर सहित कई शहरों में घाट पर शाम होते ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचने लगे हैं। अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने से पहले छठी मइया के गीत गूंज रहे हैं।  

चिराग दिल्ली के मिलेनियम पार्क में जुटे श्रद्धालु
दिल्ली: चिराग दिल्ली के मिलेनियम पार्क में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे हुए हैं और यहां रस्म-रिवाजों को पूरा कर रहे हैं। 

पटना कॉलेज घाट पर जुटे श्रद्धालु
बिहार: पटना कॉलेज घाट पर जुटे श्रद्धालु पूजा की रस्मों को पूरा कर रहे हैं।

सूर्य घाट बसवरिया सीतामढी से, छठ पूजा में अपनी मां को सहयोग करते हूए रौशन कुमार बसवरिया , सीतामढी

भगवान भास्कर आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें- सुशील कुमार मोदी
सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘समस्त देशवासियों को सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा की हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएं। भगवान भास्कर आप सभी की मनोकामनाएं पूर्ण करें।’

तेजस्वी ने सभी देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं दी
राजद नेता तेजस्वी यादव ने ट्वीट कर कहा, ‘सभी देशवासियों को छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं! आज अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य दिया जाएगा। डूबते सूर्य की पूजा करने वाला छठ विश्व का एकमात्र त्योहार है। एक प्राणी की शक्ति भले क्षीण हो जाए पर उसके ऋण, जीवनकाल में उसके द्वारा दिए गए योगदान को भुलाया नहीं जाना चाहिए।’

गृहमंत्री अमित शाह ने समस्त देशवासियों को दी छठ पूजा की शुभकामनाएं
गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, ‘समस्त देशवासियों को सूर्य आराधना के महापर्व ‘छठ पूजा’ की हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करें। जय छठी मैया!’

प्रकृति में हमारी आस्था का पर्व है छठ- वेंकैया नायुडू
उपराष्ट्रपति वेंकैया नायुडू ने ट्वीट कर कहा, ‘छठ के पावन अवसर पर श्रद्धालु देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। हमारे पर्वों में प्रकृति की छवि दिखती है। यह नदियों की पवित्रता का पर्व है, सूर्य की दिव्यता का पर्व है, अर्घ्य में समर्पित खाद्यान्न की सात्विकता का पर्व है। प्रकृति में हमारी आस्था का पर्व है।’
जानिए अर्घ्य का समय और पूजा विधि
हिंदू पंचांग के अनुसार छठ पूजा कार्तिक शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को मनाया जाता है। जानें पूजा विधि, सामग्री और संध्या अर्घ्य का समय
राष्ट्रपति ने देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी
राष्ट्रपति ने देशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा, ‘छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य व जल पर हमारी निर्भरता को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए

सीएम आवास पर उदयीमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के बाद महापर्व छठ का प्रसाद ग्रहण करते मुख्यमंत्री श्री Nitish Kumar

सीतामढी मे घाट पर पूजा अर्चना के लिए इक्कठा होते हुए पुरूष और महिलाएं की तस्वीर की एक झलक।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button