इटावा

बैंक क्रेडिट लिंकेज के प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

बैंक क्रेडिट लिंकेज के प्रमाण पत्र का हुआ वितरण

विशाल समाचार टीम इटावा

इटावा – शरद मेले में जिलाधिकारी श्रुति सिंह द्वारा 15 स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को बैंक क्रेडिट लिंकेज स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किया गया। इसमें सेन्ट्रल बैंक ऑफ इण्डिया द्वारा 13 एवं बड़ोदा यू.पी. ग्रामीण बैंक द्वारा 2 समूह शामिल है। मौके पर सपना, डौली, गीता, बेबी एवं राजकुमारी सहिता सभी लाभार्थी महिलाऐं मौजूद रही। शरद मेले में स्वयं सहायता समूह की सदस्यों द्वारा स्वयं निमिम्त उत्कृष्ट गुणवत्तापूर्ण सामग्री की 22 स्टाल लगाई गई इसमें टेडीबियर, मोमबत्ती, जूता-चप्पल, बेमौसम सब्जी, मोर पंख, मोमोज, पेटीज, मसाले, खोवा, घी आदि की स्टाल लगाई गई है। जो प्रदर्शनी एवं विक्रय के लिए उपलब्ध है। सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन महिलाओं ने दी। महिलाओं ने दी भावुक प्रस्तुति। मेले में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा भावुक और उत्साहजनक प्रस्तुति प्रस्तुत की गयी। पिंकी, सुधा, अनुराधा, स्तुति, प्रीती ने “मंजिल पाकर हम मानेंगे” गीत से सभी को भाव-विभोर कर दिया। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मंच से आवाज बुलंद की। निशा दुबे के गीत चार पैसा कमाने आये शहर गाँव मेरा मुझे याद आ रहा है सभी को भावुक कर दिया। बंदना के गीत ब्याह में दूल्हा माँगे मारूति कार से दहेज प्रथा पर गहरा चोट किया। वंही संगीत गुरु ऋषि जी ने लोकगीत चुपके से कह गई पायलिया विदेशिया बलम के आने की… ने सभी को खूब भाया। लघु नाटक अनपढ़ बीवी पर सभी हंसी से लोट-पोट हो गये।
इस अवसर पर कृष्ण कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक, क्षेत्रीय प्रबंधक व जिला मिशन प्रबन्धक सूर्य नारायण पाण्डेय, डॉ. नन्द किशोर साह, संतोष कुशवाहा, दीपेन्द्र सिंह तोमर, विप्लव भूषण, जीतेश श्रीवास्तव, समस्त ब्लाक मिशन प्रबन्धक, सभी बी.आर.पी, आई.पी.आर.पी. सहित लाभार्थी महिलाऐं माजूद रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button