रीवा एमपी(वि.स.प्रतिनिधी): शासन के निर्देशानुसार जिले में 7 फरवरी को सभी शासकीय उचित मूल्य दुकानों पर अन्न उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। अपर कलेक्टर शैलेन्द्र सिंह ने जिला आपूर्ति अधिकारी एवं सभी एसडीएम को अन्न उत्सव के आयोजन के संबंध में निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि सभी उचित मूल्य दुकानों में 7 फरवरी को अन्न उत्सव का आयोजन करके पात्र राशनकार्ड धारियों को खाद्यान्न का समारोह पूर्वक वितरण कराएं। समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सतर्कता समिति के सदस्यों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित करें। समारोह में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम 2013 के अन्तर्गत सम्मिलित पात्र परिवारों को रियायती दर पर नियमित एवं प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निःशुल्क खाद्यान्न सामग्री का वितरण सुनिश्चित करें.
Related Articles
उचित मूल्य दुकानों के संचालन के लिए पात्र संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
November 5, 2026
आहरण संवितरण अधिकारियों का दो दिवसीय लेखा प्रशिक्षण संपन्न
November 5, 2026
Check Also
Close
