सीतामढ़ी

बसवरिया में स्वर कोकिला भारत रत्न से सम्मानित श्रीमती लता मंगेशकर जी के निधन पर एक श्रध्दांजलि सभा का आयोजन

बसवरिया में स्वर कोकिला भारत रत्न से सम्मानित श्रीमती लता मंगेशकर जी के निधन पर एक श्रध्दांजलि सभा का आयोजन

(सीतामढी विशाल समाचार प्रतिनिधि)

सीतामढी बिहार: (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा
बसवरिया में स्वर कोकिला भारत रत्न से सम्मानित श्रीमती लता मंगेशकर जी के निधन पर एक श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया।
वेटरन्स इण्डिया सीतामढी़ (अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संगठन) द्वारा बसवरिया में स्वर कोकिला भारत रत्न से सम्मानित श्रीमती लता मंगेशकर जी के निधन पर एक श्रध्दांजलि सभा का आयोजन किया गया उपस्थित लोगों ने नम आंखों से फूल माला चढ़ाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किया पूर्व सैनिक विरेंद्र यादव ने बताया यह देश के लिए अपूर्णिय क्षति है लता जी हम सबों की यादों में हमेशा जीवित रहेंगी गीत संगीत की दुनिया में इनका नाम अमर रहेगा, संरक्षक डॉ प्रतिमा आनंद ने बताया मंगेशकर जी सैनिकों की शहादत और वीर गाथाओं पर कई गीत गाया हैं जो देश भक्ति और देश प्रेम का जज्बा पैदा करता है और लोगों में नई ऊर्जा और जोश भर देता है, पूर्व सैनिक अनिल कुमार ने बताया वो सरस्वती स्वरूपा थी उनके गले में सरस्वती का वास था आज सरस्वती का विसर्जन है यह एक संयोग है! श्रद्धांजलि सभा में युवा टीम के अध्यक्ष मुकेश यादव, राम एकबाल भगत, सुबेदार लक्ष्मी प्रसाद अध्यक्ष रामबाबू महतो,प्रसाद साह, मुकेश रजक, अविनाश मिश्रा, हरि राय, राजकिशोर साह समेत कई अन्य युवा समाजसेवी मौजूद थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button