रीवा एमपी: कमिश्नर-कलेक्टर्स कान्फ्रेंस अब 9 अप्रैल को प्रात: 11.30 बजे से आयोजित की जा रही है। बैठक में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्धारित एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा करेंगे। बैठक में कानून व्यवस्था की स्थिति, माफिया के विरूद्ध कार्यवाही, महिला अपराधों पर नियंत्रण प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने, मनरेगा के कार्यों तथा प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण एवं रखरखाव की समीक्षा की जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति, वन भूमि एवं राजस्व भूमि संबंधी विवाद, एक जिला एक उत्पाद योजना, वार्षिक साख सीमा, ऋण वसूली, जिले का साख जमा अनुपात की भी समीक्षा की जाएगी। बैठक में कलेक्ट्रेट के एनआईसी केन्द्र से कमिश्नर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, कलेक्टर, उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा अन्य संबंधित अधिकारी शामिल होंगे।
Related Articles
Check Also
Close


