पूणेराजनीति

ऍड. मंदार जोशी को ‘आरपीआई’ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्ति

ऍड. मंदार जोशी को ‘आरपीआई’ की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य की नियुक्ति

पुणे : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया ( आठवले गट) महाराष्ट्र प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पद पर ऍड. मंदार जोशी को नियुक्त किया गया है। जोशी का चयन ‘आरपीआई’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास आठवले के द्वारा किया है। उनके चयन का सभी क्षेत्रों से स्वागत किया जा रहा है।

ऍड. मंदार जोशी अखिल भारतीय मराठी फिल्म निगम, अखिल भारतीय पत्रकार संघ सहित कई संगठनों के कानूनी सलाहकार हैं। वह अखिल महाराष्ट्रीयन ब्राह्मण संघ के युवा अध्यक्ष के रूप में भी कार्यरत हैं। ऍड. जोशी को इस चयन के लिए पुणे के पालक मंत्री और उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री चंद्रकांत पाटिल ने सम्मानित किया।

ऍड. मंदार जोशी ने कहा,मुझे खुशी है कि मुझे पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी में काम करने का मौका मिल रहा है. जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए ‘आरपीआई’ हमेशा सबसे आगे रहती है. राज्य भर में पार्टी के विस्तार हेतु हम कार्यरत रहेंगे। हम समाज में सभी जातियों और धर्मों के लोगों के साथ मिलकर काम करेंगे।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button