इटावा

2022 की पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु निर्वाचन अधिकारी (आर०ओ०) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (ए०आर०ओ०) नियुक्त किये ..!

2022 की पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु निर्वाचन अधिकारी (आर०ओ०) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (ए०आर०ओ०) नियुक्त किये ..!

विशाल समाचार टीम इटावा:-

इटावा यूपी: जिला मजिस्ट्रेट व जिला निर्वाचन अधिकारी (न०नि०) अवनीश राय ने नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन, 2022 की समस्त निर्वाचन सम्बन्धी कार्यवाहियों को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने हेतु नगर पालिका परिषद/नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के निर्वाचन हेतु निर्वाचन अधिकारी (आर०ओ०) एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी (ए०आर०ओ०) नियुक्त किये हैं।
जिला मजिस्ट्रेट ने नगर पालिका परिषद इटावा हेतु उप जिलाधिकारी सदर विक्रम सिंह राघव को निर्वाचन अधिकारी, राजकुमार सिंह तहसीलदार सदर, सतीश चन्द्र पाण्डेय खण्ड विकास अधिकारी बसरेहर को सहायक निर्वाचन अधिकारी, नगर पालिका परिषद जसवन्तनगर हेतु उप जिलाधिकारी जसवन्तनगर ज्योत्सना बन्धु को निर्वाचन अधिकारी, प्रभातराय तहसीलदार जसवन्तनगर, प्रतिभा शर्मा खण्ड विकास अधिकारी जसवन्तनगर को सहायक निर्वाचन अधिकारी, नगर पालिका परिषद भरथना हेतु उप जिलाधिकारी भरथना कुमार सत्यम जीत को निर्वाचन अधिकारी, अशोक कुमार सिंह तहसीलदार भरथना, सर्वेश कुमार खण्ड शिक्षा अधिकारी भरथना को सहायक निर्वाचन अधिकारी, नगर पंचायत इकदिल हेतु अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग निर्माण खण्ड-प्रथम विजय कुमार को निर्वाचन अधिकारी, सहायक अभियन्ता सिंचाई खण्ड नि०गं०नहर विजय सिंह को सहायक निर्वाचन अधिकारी, नगर पंचायत लखना हेतु जिला प्रोबेशन अधिकारी सूरज सिंह को निर्वाचन अधिकारी, बाल विकास परियोजना अधिकारी बसरेहर उत्तम कुमार को सहायक निर्वाचन अधिकारी, नगर पंचायत बकेवर हेतु जिला पिछडावर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप कुमार तिवारी को निर्वाचन अधिकारी, खण्ड शिक्षाधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय को सहायक निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। उक्त के अतिरिक्त चार-चार अधिकारियों को आर० ओ० एवं ए० आर० ओ० हेतु आरक्षित किया है।
उन्होंने नियुक्त अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वह नगरीय निकाय सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु आयोग द्वारा दिये जाने वाले आदेशों/निर्देशों एवं समय सारिणी/कार्यक्रम के अनुसार अपने से सम्बन्धित निकायों में नामांकन से मतगणना तक की समस्त कार्यवाहियां निर्धारित स्थलों पर सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button