रीवा

कमिश्नर ने सतना जिले में किया दो मतदान केन्द्रों का निरीक्षण

विशाल समाचार नेटवर्क टीम रीवा 

कमिश्नर ने सतना जिले में किया दो मतदान केन्द्रों का निरीक्षण
रीवा एमपी:  कमिश्नर रीवा संभाग एवं रोल आब्जर्बर अनिल सुचारी ने सतना जिले में दो मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने सतना विधानसभा क्षेत्र के शासकीय व्यंकट क्रमांक दो स्कूल में स्थापित मतदान केन्द्र क्रमांक 129 और 135 का निरीक्षण किया। इस दौरान बीएलओ के रजिस्टर, टीप इन्ट्री एवं प्राप्त फार्म और की गई कार्यवाही का अवलोकन किया। बीएलओ ने बताया कि दोनों ही मतदान केन्द्रों पर नाम काटने के फार्म-7 एक भी प्राप्त नहीं हुए हैं। सभी घरों का सर्वे कर भौतिक सत्यापन कर लिया गया है। कमिश्नर ने बीएलओ के अभिलेखों का निरीक्षण किया। कमिश्नर ने बीएलओ को निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित बीएलओ पंजी में मतदाता सूची के संबंध में जानकारियाँ अद्यतन दर्ज करने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि पवार, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नीरज खरे और सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एलआर जांगड़े भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button