रीवा

संतोष कुमार के फोन से किये गये अनुरोध पर कलेक्टर मऊगंज पहुंचे खटखरी गांव संतोष कुमार के इलाज की व्यवस्था कराने का दिया आश्वासन

विशाल समाचार नेटवर्क टीम रीवा 

संतोष कुमार के फोन से किये गये अनुरोध पर कलेक्टर मऊगंज पहुंचे खटखरी गांव
संतोष कुमार के इलाज की व्यवस्था कराने का दिया आश्वासन

रीवा एमपी: . कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव को दूरभाष पर संतोष कुमार साकेत निवासी खटखरी ने पुकार लगाई कि उसका पैर खराब हो गया है। वह बहुत गरीब है । डॉक्टर ने उसका पैर काटने की सलाह दी है। वह अपने पैर का इलाज पैसे के अभाव में नहीं कर पा रहा था। यह पीड़ा कलेक्टर मऊगंज को दूरभाष पर संतोष ने बताई। कलेक्टर मऊगंज ने मानवीय संवेदनाओं को ध्यान में रखते हुए उस पीड़ित से मिलने उसके घर खटखरी जा पहुंचे । पीड़ित संतोष को यह कतई आभास नहीं था कि जिले के मुखिया उसके घर तक पहुंच जाएंगे। कलेक्टर ने जहां उसका हाल-चाल लिया और अपनी तरफ से हर संभव मदद का आश्वासन दिया । कलेक्टर ने बताया कि एक्सीडेंट में संतोष का पैर खराब हो गया है और इसके इलाज के लिये भोपाल के अस्थिरोग विशेषज्ञ से चर्चा की है। संतोष की हर संभव मदद की जायेगी तथा उसका समुचित इलाज कराया जायेगा। उन्होंने पीड़ित को आश्वस्त किया कि अच्छे अस्पताल में उसके इलाज करने की व्यवस्था की जाएगी। कलेक्टर ने पीड़ित की पत्नी को स्व-सहायता समूह से सम्बद्ध किये जाने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत हनुमना को दिये ताकि समूह के माध्यम से उसके घर का खर्च चल सके। कलेक्टर मऊगंज की यह संवेदनशीलता खटखरी एवं जिले में चर्चा का विषय बनी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button