पूणे

द लीला के आइकॉनिक डेस्टिनेशंस में होली और ईस्टर का खुशियों भरा त्योहार मनाएं और #EXPLOREINDIA का आनंद उठायें

द लीला के आइकॉनिक डेस्टिनेशंस में होली और ईस्टर का खुशियों भरा त्योहार मनाएं और #EXPLOREINDIA का आनंद उठायें

 

पुणे : मार्च के महीने में द लीला पैलेसेस, होटल्‍स एंड रिजॉर्ट मेहमानों को भारत की नए सिरे से खोज करने (#EXPLOREINDIA) के लिए प्रोत्साहित कर रहा है। इससे मेहमान भारत के मनोरम स्थलों, शिल्प, कारीगरी, अलग-अलग त्योहार और दुर्लभ और किसी जगह की खास पहचान बन चुके लाजवाब खाने का आनंद ले सकेंगे। मेहमान द लीला के साथ त्योहार की खुशियों में सरोबार हो सकते हैं। द लीला में सदियों पुरानी परंपराएं अभी भी विशिष्टताओं के साथ जीवित रखी गई है, जिससे भावी पीढ़ियां उन्हें निभा सकें।

द लीला गेटवे छुट्टियों का मजा उठाने के लिए परफेक्ट डेस्टिनेशन है। इस बार यहां रंगों का त्योहार ज्यादा मस्ती और उत्साह से मनाएं। यह आपके लिए भारत की खूबसूरती और जीवंत संस्कृति का अनूठा अनुभव साबित होगा। #LeelaKiHoli में मेहमान आर्गेनिक रंगों के इंद्रधनुष में डूब सकते हैं। यहां रंग बिरंगे और खूबसूरत फूलों से फूलों की होली खेली जाएगी। सांस्कृतिक समारोह होंगे। लजीज पकवानों और सुरीले संगीत का मेहमान आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा मेहमान यहां होटलों में त्योहारों की विविधता का जश्न मना सकते हैं। द लीला ने Phool.co के साथ अनोखी साझेदारी की है, जिससे उनके होटलों में फूलों से आर्गेनिक गुलाल बनाया जा सके। इस आर्गेनिक गुलाल को ज्यादा शुद्ध बनाया जाता है और इसे ब्रैंड की जानी पहचानी खुशबू-तिष्या बाई द लीला के साथ मिलाया जाता है।

द लीला के शानदार पैलेस नई दिल्ली, जयपुर, उदयपुर, बेंगलुरु और चेन्नई में हैं। इसके सिटी होटल्‍स मुंबई, गांधीनगर, गुरुग्राम, पूर्वी दिल्ली और बेंगलुरु में हैं और केरल में शानदार रिजॉर्ट हैं। हर होटल अपनी सोची-समझी सर्विसेज के साथ अपनी जगह और शहर की खूबसरती, कला, संस्कृति, वहां के खास पकवानों, जश्न की परंपरा और दिलकश अनुभवों का जश्न मनाता है। यह होटल भारत के सारतत्व और विरासत की समृद्धि को अपने में समेटे हुए हैं।

द लीला पैलेस जयपुर में मेहमानों को होली के त्योहार का शानदार तरीके से जश्न मनाने के लिए आमंत्रित करता है। इस समारोह को “फूलों की होली” का नाम दिया गया है। मेहमान यहां होटल से मिलने वाले कुदरती फूलों से बनाए ऑर्गेनिक गुलाल से होली के जश्न का मजा ले सकते हैं। होली पर यहां सांस्कृतिक कार्यक्रम, ठंडाई, मिठाई और नमकीन का मजा लिया जा सकता है। इस जश्न की थीम होली ब्रंच के साथ तालमेल रखती है। सभी मेहमान यहां रहने का मजा लेते हुए तरह-तरह की मिठाइयों का आनंद ले सकते हैं।

द लीला पैलेस उदयपुर में सोच-समझकर तैयार किए गए रंगबिरंगे आयोजन से जिंदादिली से भरपूर होली मनाने का मेहमानों को बेमिसाल अनुभव मिलेगा। होलिका दहन जैसे पारंपरिक रीति-रिवाजों से लेकर इस बार होटल में फूलों से बने आर्गेनिक गुलाल से होली खेली जाएगी, लाइव म्यूजिक का आनंद उठाया जा सकेगा। इस बार होली पर स्पेशल मेन्यू बनाया जाएगा। हमारी बेमिसाल मेहमानवाजी के हिस्से के रूप में होली पर होटल में आए मेहमानों को पारंपरिक पोशाक दी जाएगी। यह होटल में होली के त्योहार की खुशियां बिखेरते माहौल में डूबने के लिए परफेक्ट ड्रेस होगी।

अप्रैल की शुरुआत लॉन्‍ग ईस्टर वीकेंड से हो रही है। द लीला में इन गर्मियों में ईस्टर के त्योहार के लिए भी कई आकर्षण है, जिसमें पारंपरिक रूप से ईस्टर का जश्न मनाना शामिल है। स्वादिष्ट और लजीज ईस्टर ब्रंच का भरपेट मजा लिया जा सकेगा। इस मौके पर बच्चों के लिए खास तरह की गतिविधियां होंगी। यहां बच्चे क्लासिक ईस्टर अंडे की खोज करते हुए मस्ती कर सकेंगे। विशेष ईस्टर अंडों पर पेंट कर सकेंगे। उन्हें खाने योग्य ईस्टर अंडे और बनीज बनाने की कारीगरी भी सिखाई जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button