सीतामढ़ीपर्यावरण

75 वां वन महोत्सव 2024 का शुभारंभ कमला बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती अदिति कुमारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉक्टर अमिता राज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

 

75 वां वन महोत्सव 2024 का शुभारंभ कमला बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती अदिति कुमारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉक्टर अमिता राज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

सीतामढ़ी (बिहार) विशाल समाचार संवाददाता:75 वां वन महोत्सव 2024 का शुभारंभ कमला बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी, जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती अदिति कुमारी एवं वन प्रमंडल पदाधिकारी डॉक्टर अमिता राज द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। वही कमला बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वागत गान की प्रस्तुति की गई। उक्त कार्यक्रम में सर्वप्रथम डॉ0 अमिता राज वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा वन महोत्सव के उद्देश्यों पर विचार व्यक्त किया गया तथा कृषि वानिकी योजना का विस्तृत जानकारी देते हुए जीविका दीदियों तथा किसान बंधुओ से कृषि वानिकी योजना के तहत अधिक से अधिक पौधा लगाने का आग्रह किया गया। जिले के समस्त लोगों से एक पेड़ मां के नाम से लगाने का अनुरोध किया गया ताकि जिले के हरित आवरण में वृद्धि हो सके। पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी द्वारा वन महोत्सव के उद्देश्यों पर विचार व्यक्त किया गया। जिला परिषद अध्यक्ष श्रीमती अदिति कुमारी द्वारा भी सभी से एक पेड़ लगाने की अपील की गई। वही जिला पदाधिकारी श्री रिची पाण्डेय द्वारा वन महोत्सव के आयोजन के संबंध में विस्तृत चर्चा करते हुए जिले वासियों से अधिक से अधिक संख्या में पौधारोपण करने का अनुरोध करते हुए हरे– भरे पेड़ों की कटाई पर रोक लगाने हेतु आवश्यक निर्देश दिया गये। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी सीतामढ़ी से सभी प्रखंड मुख्यालय में भूमि उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया ताकि मियावाकी पद्धति से छोटे-छोटे स्तर पर जंगल के रूप में संघन वृक्षारोपण किया जा सके। कार्यक्रम के अंत में सभी गण्यमान्य अतिथियों द्वारा कमला बालिका उच्च विद्यालय के परिसर में वृक्षारोपण किया गया एवं चलंत वाहन पौधा बिक्री केंद्र को हरी झंडी दिखाई गई। चलंत वाहन पौधा बिक्री केंद्र से 10 रुपये प्रति पौधा की दर से विभिन्न प्रजाति महोगनी, सागवान, अमरुद इत्यादि के पौधे प्राप्त कर सकते हैं। उक्त कार्यक्रम में कमला बालिका उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक छात्राएं जीविका दीदी एवं किसान उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button