पूणे

गणेश लोहार इनकी ‘वायरलेस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम’ पर पीएचडी

गणेश लोहार इनकी ‘वायरलेस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम’ पर पीएचडी

 

पुणे: वर्तमान समय में उपयुक्त इलेक्ट्रिक व्हेईकल्स ( ईव्ही ) की बॅटरियों से संबंधित ‘वायरलेस बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम (डब्ल्यूबीएमएस)’ पर संशोधन करके प्रा. गणेश लोहार इन्होने नासिक की संदीप यूनिवर्सिटी से पीएचडी की परीक्षा पास कर बड़ी सफलता हासिल की है.उनके काम से ‘ईव्ही’ का परफॉर्मन्स और कार्यक्षमता बढ़ेगी और इससे ईव्ही वाहन क्षेत्र को काफी फायदा होगा.

 

प्रा.लोहार वर्तमान में सिम्बायोसिस स्किल्स यूनिवर्सिटी, पुणे में सहायक प्राध्यापक के रूप में कार्यरत हैं. उन्होंने हाल ही में अपनी पीएचडी परीक्षा उत्तीर्ण की है. उन्होंने ईव्ही बैटरियों की रिअल-टाइम में स्टेट ऑफ चार्ज (एसओसी) और स्टेट ऑफ हेल्थ (एसओएच) व सेफ्टी पर महत्वपूर्ण काम किया है और उन्हें वायरलेस तरीके से कैसे प्रसारित किया जाए और बैटरी लाइफ कैसे बढ़ाएं इस पर उपयोगी संशोधन किया है.संदीप यूनिवर्सिटी नासिक में उपस्थित परीक्षकों ने उनके काम की सराहना की और उन्हें इस विषय पर पेटेंट के लिए आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया.यूनिवर्सिटी के कुलगुरू डाॅ. राजेंद्र सिन्हा ने प्रा.लोहार को सम्मानित किया. प्रा.लोहार इनको डॉ. मोर्धा सुरेशकुमार ने मार्गदर्शन किया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button