सीतामढ़ी

बाढ़ से क्षति का आकलन करने हेतु केंद्रीय टीम के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया गया

बाढ़ से क्षति का आकलन करने हेतु केंद्रीय टीम के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया गया

सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता 

बाढ़ से क्षति का आकलन करने हेतु केंद्रीय टीम के द्वारा बाढ़ ग्रस्त क्षेत्र का भ्रमण किया गया। जी

पार्थसारथी, संयुक्त सचिव गृह मंत्रालय भारत सरकार के नेतृत्व में केंद्रीय टीम सीतामढ़ी पहुंची है जिसके द्वारा जिले में बाढ़ से हुई क्षति का आकलन किया जा रहा है। इस क्रम में केंद्रीय टीम के द्वारा आज बेलसंड प्रखंड के मधकौल में क्षतिग्रस्त बांध का निरीक्षण किया गया। साथ ही स्थानीय लोगों से फीडबैक भी लिए गए। स्थानीय लोगों से कृषि क्षति,पशु क्षति तथा अन्य तरह की क्षति के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।जिला प्रशासन द्वारा चलाये गए राहत एवं बचाव कार्यों के बारे में भी जानकारी प्राप्त की गई।मौके पर जिलाधिकारी रिची पांडेय,तकनीकी विभाग के पदाधिकारी के साथ केंद्रीय टीम के अन्य सदस्य श्री आर बी कौल, श्री पीयूष रंजन,डॉ मानसिंह श्री धन वीर साहू उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button