सीतामढ़ी

सीतामढ़ी में न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन का निर्वाचन रविवार को सम्पन्न हुआ

सीतामढ़ी में न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन का निर्वाचन रविवार को सम्पन्न हुआ

कुणाल किशोर सीतामढ़ी संवाददाता

सीतामढ़ी में न्यूज़ पोर्टल एसोसिएशन का निर्वाचन रविवार को सम्पन्न हुआ जिसमें राहुल कुमार लाठ को अध्यक्ष, रामबाबू साह को उपाध्यक्ष, रामा शंकर को सचिव, राहुल दबगर को कोषाध्यक्ष एवं अविनाश कुमार, नवीन कुमार और नीतीश यादव को कार्यकारिणी सदस्य के लिए निर्विरोध चुना गया है। वहीं, अध्यक्ष द्वारा राहुल कुमार द्विवेदी को कार्यकारिणी सदस्य के लिए मनोनीत किया गया। नव निर्वाचित अध्यक्ष राहुल कुमार लाठ ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया के पत्रकारों से जुड़ी समस्या का समाधान उनकी प्राथमिकता है, किसी भी पत्रकार बंधु के सहायता के लिए वह चौबीसों घंटे उपलब्ध है। वहीं, सचिव रामा शंकर ने कहा कि संगठन से सभी पत्रकारों को जोड़ने का लक्ष्य है। प्रखंड स्तर के पत्रकारों से भी संगठन लगातार संपर्क करके उन्हें जोड़ने का काम कर रही है। मौके पर साजन कुमार, कुणाल किशोर, अमित कुमार, विकेश कुमार, शिवम कुमार समेत अन्य मौजूद थे।

 

 

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को दी शुभकामनाएं

 

संगठन के नवनिर्वाचित पदाधिकारी को नगर विधायक डॉ. मिथिलेश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार गुप्ता, लोजपा के जिलाध्यक्ष ऋषिकेश झा, कांग्रेस नेता शम्स शाहनवाज, डीपीआरओ कमल सिंह, समाजसेवी जितेश झा, पत्रकार हिमांशु झा, सुमीत कुमार समेत अन्य लोगों ने शुभकामनाएं दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button