इटावा

महांकुभ अमृत स्नान के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा एवं एसएसपी इटावा द्वारा रेलवे स्टेशन इटावा व बस स्टैण्ड इटावा का किया गया निरीक्षण ।

 

महाकुंभ प्रयागराज – 2025

विशाल समाचार संवाददाता इटावा

महांकुभ अमृत स्नान के दृष्टिगत जिलाधिकारी इटावा एवं एसएसपी इटावा द्वारा रेलवे स्टेशन इटावा व बस स्टैण्ड इटावा का किया गया निरीक्षण ।

महोदय द्वारा भी़ड़, सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लेकर संबंधित को दिये गये दिशा निर्देश ।

इटावा में आज दिनांक 11.02.2025 को जिलाधिकारी इटावा श्री अवनीश कुमार राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री संजय कुमार द्वारा प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ- 2025 मे कल दिनांक 12 फरवरी 2025 को माघ पुर्णिमा पर 5वें अमृत स्नान के अवसर पर दूर दराज से श्रद्धालुओं की आवाजाही के दृष्टिगत रेलवे स्टेशन इटावा तथा बस स्टैण्ड इटावा जाकर निरीक्षण किया गया । साथ ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद संदिग्धों से पूछताछ कर उनका सामान चेक किया गया। महोदय द्वारा रेलवे स्टेशन तथा बस स्टैण्ड का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

इस दौरान पुलिस/प्रशासन के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहें ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button