कमिश्नर ने दी होली की शुभकामनाएं
रीवा विशाल समाचार संवाददाता
. रीवा संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद ने संभाग के सभी जिलों के नागरिकों को होली तथा भाईदूज पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि सभी नागरिक उमंग और शालीनता के साथ होली का पर्व मनाएं। होली में घातक रंगों और केमिकल का उपयोग न करें। परंपरागत तरीके से सभी समुदाय और वर्ग के लोग सद्भाव पूर्वक होली का पर्व मनाएं।