कलेक्टर ने जिलेवासियों को दी होली पर्व की शुभकामनाएं
विशाल समाचार संवाददाता रीवा
रीवा कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने आमजनता को होली पर्व की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि होली आपसी सद्भाव और प्रेम मेलजोल का त्यौहार है। इसे सद्भाव के साथ मनाएं। होली पर्व में किसी तरह का अमर्यादित आचरण न करें। सभी समुदायों के लोग मिलजुल कर होली का पर्व मनाएं
।