Uncategorized

30 एकड़ में वाटरप्रूफ टैंट: पीएम 14 को आएंगे हिसार, मोदी के दौरे से पहले सीएम सैनी जांचेंगे व्यवस्था

30 एकड़ में वाटरप्रूफ टैंट: पीएम 14 को आएंगे हिसार, मोदी के दौरे से पहले सीएम सैनी जांचेंगे व्यवस्था

हिसार: पीएम मोदी 14 अप्रैल को हिसार में एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। पीएम मोदी के दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हिसार में आयोजन स्थल पर 30 एकड़ में वाटरप्रूफ टेंट लगाया जा रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को हिसार एयरपोर्ट से हवाई सेवाओं का शुभारंभ करेंगे। पीएम के स्वागत में हिसार में भव्य रैली आयोजित की जाएगी। इसके लिए करीब 30 एकड़ में वाटरप्रूफ टैंट लगाया जा रहा है। जिसमें बैठने वालों के लिए कूलर व पंखे लगाए जाएंगे। मंच को वातानुकूलित बनाया जाएगा। दूसरी ओर एयरपोर्ट परिसर से वन्य प्राणियों को निकालने के लिए नगर निगम की टीम भी सहयोग में उतर रही है। वन्य प्राणी विभाग की टीम ने दो वन्य प्राणी पकड़े हैं।

पीएम के आने से पहले 11 अप्रैल को प्रदेश के उड्डयन मंत्री विपुल गोयल हिसार पहुंचेंगे। 11 या 13 को सीएम नायब सिंह सैनी के आने का कार्यक्रम है। जिसमें सीएम खुद पूरे एरिया का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा करेंगे। हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर उठ रहे सवालों पर सीएम खुद ब्योरा लेंगे।

चेयरमैन विपिन कुमार सोमवार दोपहर तक एयरपोर्ट पर पहुंचे। यहां आने के साथ ही अधिकारियों के साथ चल रहे कार्यों की प्रगति को लेकर बैठक ली बैठक में एयरपोर्ट परिसर में आ रही वन्य जीवों की समस्या को लेकर भी विचार विमर्श किया गया कि कैसे जल्द से जल्द परिसर को वन्य जीवों से मुक्त किया जा सके। बैठक में वन्य प्राणी जीव विभाग के आला अधिकारी भी मौजूद रहे। अब वन्य प्राणी विभाग की टीम एक एक फीट एरिया को दोबारा से जांचेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button