इटावा

बलरई रेलवे स्टेशन के पास आरयूबी संख्या 38 में उचित ग्राउटिंग सहित बड़े मरम्मत कार्य की आवश्यकता है। 15 दिनों के लिए यातायात 10-04-2025 से 23-04-2025तक के लिए ब्लांक किया जाता है 

बलरई रेलवे स्टेशन के पास आरयूबी संख्या 38 में उचित ग्राउटिंग सहित बड़े मरम्मत कार्य की आवश्यकता है। 15 दिनों के लिए यातायात 10-04-2025 से 23-04-2025तक के लिए ब्लांक किया जाता है 

इटावा विशाल समाचार– जिला मजिस्ट्रेट, अवनीश राय ने अवगत कराया कि बलरई रेलवे स्टेशन के पास आरयूबी संख्या 38 में उचित ग्राउटिंग सहित बड़े मरम्मत कार्य की आवश्यकता है। बरसात के मौसम में आरयूबी 38 में पानी भर जाता है, जिससे यहां से गुजरने वाले यातायात को परेशानी होती है। उचित मरम्मत और ग्राउटिंग कार्य के लिए दिनांक 15.02.2025 से 28.02.2025 तक कम से कम 14 दिनों का ट्रेफिक ब्लाक आवश्यक है। ट्रैफिक ब्लाक के दौरान आरयूबी नं0 37 और 40 से ट्रेफिक को डायवर्ट किया जा सकता है। अन्त में आरयूबी सं0 38 पर 14 दिनों के लिए यातायात अवरोध करने की अनुमति प्रदान करने का अनुरोध किया गया है।

उक्त के सम्बन्ध में उप जिला मजिस्ट्रेट, जसवन्तनगर की आख्या पत्र संख्या-119/एस0टी0-रेलवे अनापत्ति-आख्या / 2025 दिनांक 04.04.2025 प्राप्त हुई, जिसमें उल्लेख किया गया है कि तहसील जसवन्तनगर क्षेत्रान्तर्गत बलरई रेलवे स्टेशन के पास आरयूबी संख्या-38 वर्तमान में संचालित है। उक्त बलरई रेलवे स्टेशन के पास आरयूबी संख्या 38 को 14 दिनों के यातायात के लिए बन्द किये जाने एवं ट्रैफिक ब्लाक के दौरान आरयूबी 37 और 40 से ट्रैफिक को डायवर्ट किये जाने के सम्बन्ध में आख्या संस्तुति सहित उपलब्ध करायी गयी है।

अतः उप जिला मजिस्ट्रेट, जसवन्तनगर की आख्या दिनांक 04.04.2025 के आधार पर उक्त आरयूबी संख्या-38 को 14 दिनों (दिनांक 10.04.2025 से 23.04.2025 तक) के यातायात के लिए बन्द किए जाने एवं ट्रेफिक ब्लाक के दौरान आरयूबी नं0 37 और 40 से ट्रेफिक को डायवर्ट किये जाने की अनुमति प्रदान की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button