इटावा

सिद्धपीठ ब्राह्मणी देवी मंदिर ,अष्टमी के दिन एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव व एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

सिद्धपीठ ब्राह्मणी देवी मंदिर ,अष्टमी के दिन एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव व एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया

इटावा विशाल समाचार संवाददाता

जसवंतनगर क्षेत्र के सिद्धपीठ ब्राह्मणी देवी मंदिर पर नवरात्रि के उपलक्ष्य में लगे विशाल मेले में पहुंच रहे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को देखते हुए अष्टमी के दिन एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव व एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।उनके साथ एसडीएम कुमार सत्यम जीत, सीओ नागेंद्र चौबे इंस्पेक्टर बलराम मिश्रा, इंस्पैक्टर शशांक राजपूत रहे।एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने दुकानदारों और श्रद्धालुओं से बातचीत कर किसी भी प्रकार की हो रही और सुविधा के बारे में जानकारी की। एसपी सिटी अमरनाथ त्रिपाठी ने सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी की। दोनों अधिकारियों ने अधीनस्थों को मेले में पहुंच रहे बड़ी संख्या में भक्तों को देखते हुए यातायात व्यवस्था सुगम रखने और अराजक तत्वों पर नजर रखने की निर्देश दिए। मेला आयोजकों से व्यवस्था और सफाई के लिए  निर्देश ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button