हादसासीतामढ़ी

सीतामढ़ी महिला थाने में कराई गई प्रेमी जोड़े की शादी पुलिस वाले बने बाराती

सीतामढ़ी महिला थाने में कराई गई प्रेमी जोड़े की शादी पुलिस वाले बने बाराती

 

सीतामढ़ी कुणाल किशोर:  जिले के सोनबरसा में प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही प्रेमिका शादी करने के लिए महिला थाने पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर दोनों की मंदिर में शादी करा दी। जानकारी के मुताबिक सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसतपुर वार्ड नंबर 8 गांव की लड़की अपने प्रेमी से शादी की ज़िद पर अड़ गई थी। बताया जा रहा है महिला थाने पहुंचने पर महिला थाने की पुलिस द्वारा उसे भगा दिया गया था। जिसके बाद महिला ने एसपी अमित रंजन का दरवाजा खटखटाया था। जिसके बाद एसपी के आदेश के बाद महिला थाने की पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पास के मंदिर में ही शादी करा दी।इसके बाद युवक पत्नी को साथ लेकर घर चला गया। सोनबरसा थाना क्षेत्र के बसतपुर वार्ड नंबर 8 गांव के रहने वाले स्व० भाग्य नारायण ठाकुर की पुत्री खुशबू कुमारी वही भुतही थाना क्षेत्र के लोहखर गांव के युवक स्व. रविन्द्र ठाकुर के बेटे राम संजीवन ठाकुर के साथ काफी लम्बे समय से प्रेम संबंध चल रहा था। लड़का लड़की को भगाकर बाहर ले जाकर काफी दिनों तक रखा कुछ दिन बाद लड़की गर्भवती हो गई। जिसके बाद लड़का ने घर वाले एवं बहनोई कमलेश ठाकुर के दबाव में आकर शादी करने से इंकार कर रहा था। और लड़की महिला थाने से लेकर एसपी तक इसकी शिकायत करते हुए प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी हुई थी। जानकारी होने पर युवक और उसके परिवार वाले को बुलाकर थाने के पास मंदिर में दोनों की सहमति से शादी करा दी गई। इस मौके पर महिला थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष स्नेह कुमारी,एसआई रमावती, एएसआई ममता कुमारी, सिपाही काजल कुमार, लड़के के परिवार के लोग व लड़की के स्वजन समेत पुलिस जवान इस शादी के साक्षी बने।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button