पूणे

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने ‘रग रग लाल है’ में ‘अश्वमेध’ को दिखाई हरी झंडी मार्केट लीडरशिप के चार दशक पूरे करने की ख़ुशी में चलाया जा रहा है राष्ट्रव्यापी अभियान

महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने ‘रग रग लाल है’ में ‘अश्वमेध’ को दिखाई हरी झंडी मार्केट लीडरशिप के चार दशक पूरे करने की ख़ुशी में चलाया जा रहा है राष्ट्रव्यापी अभियान

 

 

पुणे:महिंद्रा ग्रुप के एक सदस्य और वॉल्यूम के मुताबिक दुनिया के सबसे बड़े ट्रैक्टर बनाने वाले, महिंद्रा ट्रैक्टर्स ने अपने प्रेरणादायी राष्ट्रीय कैम्पेन ‘रग रग लाल है’ में आज ‘अश्वमेध’ को हरी झंडी दिखाई। भारत में ट्रैक्टर उद्योग में महिंद्रा की बेजोड़ लीडरशिप के चार दशक पूरे करने और देश के किसानों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता को सम्मानित करने के लिए यह व्यापक अभियान शुरू किया जा रहा है।

अभियान की शुरूआत नागपुर में महिंद्रा के मदर प्लांट से औपचारिक रूप से हरी झंडी दिखाकर की गई। छह विशेष रूप से डेसिग्नेटेड ट्रैक्टर ने इस अवसर पर एक प्रतीकात्मक यात्रा शुरू की। अगले 45 दिनों में, यह ‘अश्वमेध’ काफिला भारत के कोने-कोने में यात्रा करेगा, 500 से अधिक महिंद्रा डीलरशिप का दौरा करेगा और लाखों किसानों से सीधे जुड़ेगा – जो ग्रामीण भारत में महिंद्रा की सफलता का आधार है।

‘अश्वमेध’ देश भर के प्रतिष्ठित स्थानों से गुज़रेंगे, भारत की समृद्ध कृषि विरासत, सांस्कृतिक विविधता और महिंद्रा और किसान समुदाय के बीच अटूट बंधन को दर्शाएंगे। इस पहल के ज़रिए अपने ग्राहकों की ईमानदारी का सम्मान करना और भारत के कृषि क्षेत्र में अपनी गहरी उपस्थिति को मज़बूत करना महिंद्रा का लक्ष्य है।

अभियान पर टिप्पणी करते हुए, महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड के फार्म इक्विपमेंट सेक्टर के प्रेसिडेंट, श्री हेमंत सिक्का ने कहा, “‘रग रग लाल है’ मात्र एक अभियान नहीं, बल्कि यह अभिव्यक्ति है, आभार और जुड़ाव की। यह उस भावना को दर्शाता है जो हर महिंद्रा ट्रैक्टर में बहती है, और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि इसमें हर व्यक्ति शामिल है जो महिंद्रा परिवार का हिस्सा है – हमारे किसान, हमारे चैनल पार्टनर, हमारे कर्मचारी और उनके परिवार और चार दशकों में हमने जो प्रगति की है, वह सब इसमें शामिल है। महिंद्रा ट्रैक्टरों को सजाने वाला लाल रंग न केवल हमारी ब्रांड पहचान, बल्कि जुनून, ताकत और नेतृत्व का भी प्रतीक है जो हमें गर्व और हमारे उद्देश्य के साथ भारत की सेवा करने के लिए प्रेरित करता है।”

अभियान के शुभारंभ को और भी शानदार और अनोखा बनाते हुए, महिंद्रा ने अपने डीलरशिप्स में जश्न कार्यक्रम आयोजित किए, जिसमें न केवल बिक्री और सेवा टीमें बल्कि उनके परिवारों ने भी भाग लिया। सभी को साथ लेकर चलाया जा रहा यह उत्सव महिंद्रा के चैनल भागीदारों और कर्मचारियों के अटूट समर्थन और योगदान को सम्मानित करता है, जिन्होंने ब्रांड की विरासत को मज़बूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

‘रग रग लाल है’ के साथ, महिंद्रा ट्रैक्टर्स भारतीय किसानों को सशक्त बनाने, अपनी गौरवशाली विरासत का जश्न मनाने और फार्म इक्विपमेंट क्षेत्र में नवाचार, समावेशिता और निरंतर नेतृत्व द्वारा परिभाषित भविष्य की ओर बढ़ने के अपने दृष्टिकोण की पुष्टि करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button