सीतामढ़ी महोत्सव–2025 का आयोजन दिनांक–06 एवं 07 मई 2025 को निर्धारित है।
सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता: उक्त आयोजन में नामचीन कलाकारों के साथ स्थानीय कलाकारों द्वारा भी अपने कला की प्रस्तुति की जाएगी। इस संबंध में सामान्य शाखा के द्वारा जानकारी दी गई कि इच्छुक स्थानीय कलाकारों द्वारा गायन एवं नृत्य की प्रस्तुति हेतु अपना आवेदन दिनांक–28.04.2025 को अपराह्न 04.00 बजे तक जिला सामान्य प्रशाखा सीतामढ़ी में समर्पित कर सकते हैं।
प्राप्त आवेदन के विरुद्ध कलाकारों का चयन–स्थानीय कलाकार चयन समिति द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2025 को 11:00 बजे पूर्वाह्न से समाहरणालय स्थित परिचर्चा भवन में स्क्रीनिंग के माध्यम से किया जाएगा। जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय के द्वारा इस संबंध में आवश्यक निर्देश सभी पदाधिकारियों को दिए गए हैं।



