
गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन से सम्बंधित विज्ञापन संख्या 01/2025 में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजन से संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन
सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता
गृहरक्षकों के स्वच्छ नामांकन से सम्बंधित विज्ञापन संख्या 01/2025 में शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजन से संबंधित जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बैठक का हुआ आयोजन।
विज्ञापन संख्या01— 2025 के तहत गृह रक्षकों के स्वच्छ नामांकन से संबंधित शारीरिक दक्षता परीक्षा आयोजन के संबंध में जिलाधिकारी सीतामढ़ी श्री रिची पांडेय की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में बैठक आहूत की गई।
जिलाधिकारी ने उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि संपूर्ण प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता के साथ निर्धारित मानदंडों के अनुसार और समयबद्ध रूप से पूरी की जाए। बैठक में डीडीसी मनन राम,कमांडेंट होम गार्ड गौतम कुमार, एनडीसी प्रकाश कुमार,नगर आयुक्त प्रमोद कुमार पांडेय, सिविल सर्जन डॉ अखिलेश कुमार, सहायक अभियंता भवन प्रमंडल, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी मुकेश कुमार झा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
कुल रिक्ति 439
कुल आवेदन – 14063
पुरुष आवेदक- 11538
महिला आवेदक- 2525
बहाली पुलिस केंद्र सिमरा, सीतामढ़ी में दिनांक 05.05.2025 से प्रारंभ होगी।
अभ्यर्थी बहाली की तिथि से एक सप्ताह पूर्व से संबंधित बेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकेंगे।



