रीवा

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 36546.92 टन हुई गेंहू की खरीद

जिले में अब तक समर्थन मूल्य पर 36546.92 टन हुई गेंहू की खरीद

 

रीवा विशाल समाचार संवाददाता किसानों को उनकी उपज का अधिकतम मूल्य देने के लिए निर्धारित समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से गेंहू का उपार्जन किया जा रहा है। अब तक 6585 किसानों से 36546.92 मीट्रिक टन गेंहू का उपार्जन किया गया है। इस संबंध में जिला आपूर्ति अधिकारी कमलेश तांडेकर ने बताया कि उपार्जित गेंहू में से 11192.03 टन गेंहू का परिवहन करके सुरक्षित भण्डारण कराया जा चुका है। अब तक किसानों को 88 करोड़ 63 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। गेंहू उपार्जन के लिए अब तक 11161 किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं। उपार्जन के लिए कुल 37758 किसानों ने पंजीयन कराया है। उपार्जन के लिए सभी खरीदी केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में बारदाने उपलब्ध करा दिए गए हैं। खरीदी केन्द्रों को बारदाने की 1978 गठान वितरित की जा चुकी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button