
इटावा में डायल-112 पर नियुक्त कर्मियों को किये गये आवश्यक उपकरण वितरित
विशाल समाचार संवाददाता
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा पहुँचकर डायल-112 पर नियुक्त कर्मियों को किये गये आवश्यक उपकरण वितरित ।*
इटावा में आज दिनांक 21.05.2025 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन इटावा स्थित डायल-112 कार्यालय जाकर डायल-112 पर दो पहिया/चार पहिया वाहनों पर ड्यूटी करने वाले कर्मियो को रेडियम जैकेट, रेनकोर्ट, कैम्पर, डायरी-पैन, बॉडी बैग, लाइलोन रस्सा, टॉर्च, कार चार्जर, डण्डा (लाठी), बॉडी प्रोटैक्टर एवं ग्राउण्ड शीट वितरित की गयी महोदय द्वारा सभी कर्मियों को अपनी ड्यूटी पूरी लगन, निष्ठा व कर्तव्यपरायणता के साथ निभाने के लिये प्रेरित किया ।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक अपराध श्री सुबोध गौतम एवं पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे ।


