इटावा

जनपद इटावा पुलिस समीक्षा गोष्ठी एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण

जनपद इटावा पुलिस समीक्षा गोष्ठी एवं प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण

इटावा, विशाल समाचार संवाददाता

पुलिस उप महानिरीक्षक, कानपुर परिक्षेत्र, श्री हरीश चन्द्र ने आज इटावा में कानून-व्यवस्था और नवचयनित आरक्षियों के प्रशिक्षण की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

डाक बंगला सिचाई विभाग, इटावा पहुंचने पर एसएसपी इटावा एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर श्री हरीश चन्द्र का स्वागत किया। इसके उपरांत गार्द द्वारा सलामी दी गई। बाद में रिजर्व पुलिस लाइन स्थित सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें कानून एवं शांति व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

प्रशिक्षण व्यवस्थाओं का निरीक्षण

पुलिस उप महानिरीक्षक ने आरक्षी नागरिक पुलिस सीधी भर्ती-2023 में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु JTC/RTC की तैयारियों का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस लाइन स्थित RTC बैरक, मैस, जिम, शौचालय, पीटी गोदाम, क्लासरूम, आरओ वाटर आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया और प्रशिक्षण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही परिसर की साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए।

 

इस  दौरान पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button