आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन— 2025 हेतु निर्वाचन विभाग,बिहार द्वारा जिला में उपलब्ध ईवीएम, वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच
सीतामढ़ी विशाल समाचार संवाददाता
आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन— 2025 हेतु निर्वाचन विभाग,बिहार द्वारा जिला में उपलब्ध ईवीएम,
वीवीपैट का प्रथम स्तरीय जांच कार्य दिनांक 02 मई 2025(02—05—2025) से किया जा रहा है।इस क्रम में दिनांक 20 मई तक 5034 बी० यू० 3962 सी० यू० एवं 4269 वी वी पैट का एफ एल सी कार्य किया गया जिसमें से 4917 बी यू, 3894 सी यू एवं 4227 वी वी पैट एफ एल सी OK तथा 117 बी यू,68 सी यू एवं 42 वी वी पैट एफएलसी रिजेक्ट किया गया है। उक्त जानकारी उप निर्वाचन पदाधिकारी, सीतामढ़ी डॉक्टर विपिन कुमार ने दिया है। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को सुदृढ़ रखने तथा मतदान केंद्रों पर सुनिश्चित मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने के संबंध में किए जा रहे तैयारी से सभी मतदाताओं को अवगत कराने में अपेक्षित सहयोग प्रदान करने हेतु जिले के सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है। साथ ही निर्वाचक के पंजीकरण, मतदान केंद्रों की स्थापना, मतदान केंद्रों पर उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधा के संबंध में उनका बहुमूल्य सुझाव भी मांगा गया है। डॉ० विपिन कुमार ने बताया कि वर्तमान में 18 —19 आयु वर्ग के 34265 युवा मतदाता पंजीकृत हैं जो इस आयु वर्ग के लिए प्रोजेक्ट पापुलेशन के अनुसार कम है। उन्होंने कहा कि 18 —19 आयु वर्ग के अहर्ता प्राप्त युवा निर्वाचकों एवं महिला निर्वाचकों के निर्वाचन में भागीदारी हेतु विशेष जागरूकता अभियान चलाने के का निर्देश सभी निर्वाचक निबंधन अधिकारियों को दिया गया है।निर्देश दिया गया है कि वे अपने क्षेत्र के उच्च विद्यालय/ कॉलेज में साप्ताहिक रूप से जागरूकता अभियान एवं स्वीप गतिविधि का संचालन करेंगे। उन्होंने कहा कि 18 —19 आयु वर्ग के युवा मतदाताओं एवं महिला मतदाताओं के निर्वाचन में भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में आगे आने वाले दिनों में स्वीप गतिविधि के तहत सघन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।इसमें जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों के साथ सभी स्टेकहोल्डर मतदाता जागरूकता को गति देंगे। युवा मतदाता एवं महिला मतदाता के निर्वाचन कार्य में सहभागिता पर मुख्य फोकस होगा। जानकारी दी गई कि राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अनुरोध किया गया है कि वे भी अपने स्तर से युवा मतदाताओं /महिला मतदाताओं के निर्वाचन में भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु समुचित कार्रवाई करेंगे ताकि अधिक से अधिक युवा मतदाता और महिला मतदाता लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।



