इटावा

थाना जसवंतनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

थाना जसवंतनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस पर एसएसपी ने सुनी जनता की समस्याएं

 

इटावा शिवराज सिंह राजपूत: 

जसवंतनगर इटावा में माह के चतुर्थ शनिवार को थाना जसवंतनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस (थाना दिवस) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा श्री बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने स्वयं उपस्थित होकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। एसएसपी ने सभी शिकायतों के निष्पक्ष एवं न्यायोचित निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

एसएसपी श्री श्रीवास्तव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र न्याय मिल सके। कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक एवं पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।

 

सम्पूर्ण समाधान दिवस पर फरियादियों ने अपनी समस्याएं खुलकर रखीं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button