
बिजली हड़ताल से निपटने को प्रशासन ने कसी कमर, ITI छात्रों को दी जा रही विशेष ट्रेनिंग
इटावा में 56 सब-स्टेशनों पर ITI छात्रों की ड्यूटी, दो चरणों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
इटावा शिवराज सिंह राजपूत
इटावा में आगामी 29 मई को संभावित बिजली विभाग की हड़ताल को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में विकास भवन के ऑडिटोरियम हॉल में अधीक्षण अभियंता एवं आईटीआई प्रिंसिपल की अध्यक्षता में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस प्रशिक्षण में ITI के करीब 90 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। अधिकारियों ने बताया कि जिले के 56 सब-स्टेशनों पर ITI छात्रों की ड्यूटी लगाई गई है, ताकि हड़ताल के दौरान बिजली आपूर्ति सुचारु बनी रहे। प्रशिक्षण दो चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण विकास भवन में संपन्न हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान अधीक्षण अभियंता, ITI प्रिंसिपल राजकुमार सिंह, एक्शियन विद्युत हनुमान मिश्रा समेत विद्युत विभाग के अधिकारी एवं ITI के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
प्रशासन का कहना है कि सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही हैं, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

